देहरादून: उत्तराखंड में आज कोरोना के 293 नये मामले सामने आये हैं. जबकि 04 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है. वहीँ आज 118 मरीज ठीक भी हुए हैं. प्रदेश में इस समय 1863 कोरोना संक्रमित मरीज एक्टिव हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज बागेश्वर में 1, चमोली में 2, देहरादून में 171, हरिद्वार में 70, नैनीताल में 21, पौड़ी में 7, पिथौरागढ़ में 2, टिहरी में 2, उधमसिंह नगर में 16 और उत्तरकाशी में 1 मामले सामने आये हैं.
प्रदेश में अब तक कुल 1,00,411 मामले सामने आ चुके हैं. इनमे से 95,330 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1717 लोगों की जान जा चुकी है.

More Stories
विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 11 वारंटियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पडी भारी, सार्वजनिक मार्ग पर वाहन को लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में
मुख्यमंत्री ने पंतनगर में आयोजित द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित