उत्तराखंड में आज कोरोना के 257 नये मामले सामने आये हैं. जबकि एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है. वहीँ आज 67 मरीज ठीक भी हुए हैं. प्रदेश में इस समय 1339 कोरोना संक्रमित मरीज एक्टिव हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोडा में 2, चमोली में 1, चंपावत में 3, देहरादून में 126, हरिद्वार में 73, नैनीताल में 12, पौड़ी में 5, पिथौरागढ़ में 3, रुद्रप्रयाग में 3, टिहरी में 15, उधमसिंह नगर में 10 और उत्तरकाशी में 4 मामले सामने आये हैं.
प्रदेश में अब तक कुल 99,515 मामले सामने आ चुके हैं. इनमे से 94,983 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1709 लोगों की जान जा चुकी है.

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न