देहरादून:
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में कमी आई है, लेकिन कर्फ्यू के मामले में सरकार ज्यादा छूट देने में जल्दबाजी करने के मूड में नहीं है।
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में कमी आई है, लेकिन कर्फ्यू के मामले में सरकार ज्यादा छूट देने में जल्दबाजी करने के मूड में नहीं है। कारण ये है कि यदि कोरोना फिर से फैला तो पिछली मेहनत में पानी फिर जाएगा। कोरोना कर्फ्यू की अवधि 22 जून को समाप्त हो रही है। ऐसे में अब इसे एक सप्ताह और बढ़ाने पर विचार चल रहा है। इस बार बाजार खुलने को लेकर कुछ और ढील दी जा सकती है। फिलहाल सप्ताह में तीन दिन बाजार खोले जा रहे हैं। बाजार खुलने का समय सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित है। इसे तीन दिन से बढ़ाकर चार दिन किया जा सकता है।
सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शनिवार को स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारियों की बैठक बुलाई है। माना जा रहा कि इसमें कर्फ्यू की अवधि और छूट के संबंध में भी फैसला लिया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार इस बार कोविड कर्फ्यू में बाजार को चार दिन खोला जा सकता है, लेकिन शापिंग माल, सिनेमाघर, होटल-रेस्टोरेंट आदि को खोलने की अनुमति देने से सरकार परहेज कर सकती है।
उधर, सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है, लेकिन यह और नीचे आए ये जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोविड से जनता की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है। सभी पहलुओं पर विचार के बाद ही कर्फ्यू के संबंध में कोई निर्णय लिया जाएगा।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा