देहरादून

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार को लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सभी राज्यों के अध्यक्षों के इस्तीफे मांग लिए हैं।
उत्तराखंड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल मंगलवार दोपहर ही अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेज चुके हैं। वहीं प्रदेश के चार कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत, भुवन कापड़ी, जीतराम टम्टा और तिलक राज बेहड़ भी अब इस्तीफा देंगे।
गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश में हुये विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए आज मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मैं परिणाम के दिन ही इस्तीफा देना चाहता था पर हाईकमान के आदेश की प्रतिक्षा पर रुका था। आज दिल्ली पंहुच कर जैसे ही यह अवगत हुआ कि अन्य वह सभी राज्यों के जबावदेह पदाधिकारी, जहां चुनावों में आशातीत सफलता नहीं मिली, अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं, मैंने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
कांग्रेस के कार्यकर्ता के तौर पर संघर्ष करता रहूंगा।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न