
देहरादून
जैसा कि विभिन्न समाचार पत्रों/ न्यूज पोर्टल पर उत्तराखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 21 देहरादून कैंट से उपचुनाव लड़ने की बात चल रही है और जैसा कि पुष्कर सिंह धामी वीडियो में संदर्भित कर रहे है कि वे राज्य निर्माण के पश्चात से 21 देहरादून कैंट के यमुना कालोनी वार्ड में निवास कर रहे है साथ ही देहरादून कैंट विधानसभा भाजपा का अभेद किला होने को वह अपने मजबूत पक्ष मन रहे है परिपेक्ष में गोविंदगढ़ से पूर्व पार्षद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता #चरणजीत_कौशल ने पार्टी से मांग की ।
यदि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 21 देहरादून कैंट विधानसभा से चुनाव लड़ते है तो उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी बनाया जाए।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता चरणजीत कौशल ने कहा कि प्रदेश में उपचुनाव थोपना भाजपा को भारी पड़ेगा। क्या भाजपा के 47 विधायकों में से कोई भी मुख्यमंत्री बनने लायक नहीं था, हारे हुए मुख्यमंत्री को दुबारा मुख्यमंत्री बनाना जनादेश का अपमान है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा