हल्द्वानी: महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में 10 से 1 बजे तक सत्याग्रह किया गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि अग्निवीर योजना देश के युवाओं के साथ-साथ देश के लिए और देश की सेना के लिए सही नहीं है। 4 वर्ष में रिटायर होने वाले युवा के लिए भविष्य अंधकार में है। केंद्र सरकार को इस योजना को तुरंत वापस लेकर युवाओं के हित में फैसले लेने होंगे। उनके साथ पीसीसी हरीश मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत सिंह बगड़वाल, एनबी गुणवंत, प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा, प्रदेश सचिव प्रकाश पांडे कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल भी थे।
महिला नेत्री शशि वर्मा ने कहा कि सरकार की अग्निवीर योजना युवाओं को अग्नि में धकेलने जैसा है। इसको कोई भी मातृशक्ति पसंद नहीं करेगी कि उनका जवान बेटा महज 4 वर्ष की नौकरी के बाद रिटायर होकर चौकीदार अथवा गार्ड की नौकरी करें सरकार अपने हिटलर शाही रवैया को छोड़ते हुए युवाओं के हित में योजना तैयार करें।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा