देहरादून
टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने देहरादून जिला मुख्यालय में नामांकन दर्ज किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी मौजूद रहे। नामांकन से पहले कांग्रेस ने भी शक्ति प्रदर्शन किया और रोड शो निकालकर कांग्रेस नेता नामांकन स्थल तक पहुंचे। निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पालन करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी ने अपना नामांकन दर्ज कराया। नामांकन के बाद कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कई राष्ट्रीय और स्थानीय मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में उतरने की बात कही।

More Stories
पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग, विशिष्ट पहचान बना रही है आदि कैलाश परिक्रमा: महाराज
मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी-मुख्य सचिव, मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा