देहरादून
विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से मसूरी सीट के लिए प्रत्याशी बनी गोदावरी थापली ने अपना नामांकन कर अपनी चुनावी ताल ठोक दी है।उन्होंने कहा कि उनका वर्तमान विधायक को चैलेंज है कि वो जिन विकास के कार्यो के दावे करते है उनको धरातल पर भी दिखाने का काम करे .. जिससे जनता को भी पता चल सके कि उनके सरोकारों की बात करने वाला नेता कौन है,,,,?
गोदावरी थापली ने कहा कि जिन विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण पूर्ववर्ती की कांग्रेस ने किया था उन्ही कार्यों को बीजेपी के विधायक करा रहे है जोकि आज तक पूरे नही कर पाए। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पिछले 5 सालों में क्षेत्र की जनता के लिए जो भी कार्य किये गए है जिसमे अब भी उन्हें भरोसा है कि जनता उनके साथ इस चुनाव में खड़ी होगी और वे प्रचण्ड बहुमत से जीत हासिल करेंगी।

More Stories
पटेलनगर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की गई 10 लाख रू0 मूल्य से अधिक की ज्वैलरी बरामद
हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध हाई प्रोफाइल ड्रग MDMA हुई बरामद, डिलीवरी बॉय का कार्य करता है गिरफ्तार अभियुक्त