
देहरादून
राजधानी देहरादून में जमीनों की धोखाधड़ी के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी जिस पर एक्शन लेते हुए देहरादून मुख्यमंत्री ने खुद रजिस्टार ऑफिस का औचक निरीक्षण किया था इस दौरान उन्होंने रजिस्ट्रार ऑफिस में कई खामियां पाई थी इसके बाद इस मामले में एफआईआर भी दर्ज करते हुए इसकी जांच के लिए एक sit का भी गठन कर दिया था__ एसआईटी की जांच शुरू ही हुई है कि इस प्रकरण में सरकार ने एक बड़ा फैंसला लेते हुए सब रजिस्टार देहरादून राम दत्त मिश्रा को सस्पेंड कर दिया है__ सब रजिस्ट्रार के निलंबन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से शिकायतें आ रही थी कि जमीनों में धोखाधड़ी की जा रही है यहां तक कि रजिस्टार ऑफिस में कागज भी बदले गए हैं____ मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है कि लोग अपने खून पसीने से जमीन खरीदते हैं और अगर रजिस्टार ऑफिस में ही बोलकर कागज बदल दिए जाते हैं तो यह बहुत गलत है। इस मामले में तीन सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई है जो निष्पक्ष जांच करेगी जो भी इसमें दोषी होंगे उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित