देहरादून: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ‘ऑल इण्डिया फोटोग्राफर फाऊंडेशन’ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में फोटोग्राफर्स को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के विषय पर मंथन हुआ। कार्यकारिणी द्वारा सभी फोटोग्राफर को मास्क पहनने, बार-बार सैनेटाईजर का प्रयोग करने और सामाजिक दूरी के साथ काम करने की सलाह दी गई।
इसके अलावा उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी का भी विस्तार हुआ, जिससे प्रदेश में संगठन को मजबूती से स्थापित किया जाए। बैठक में सर्व सम्मति से विजय मलिक को उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया। साथ ही उपाध्यक्ष पद पर मनीष शर्मा, प्रदेश सचिव जनाब आसिफ असलम, प्रदेश मीडिया प्रभारी का कार्यभार दीप मैठानी को सौंपा गया।
साथ ही सरदार इन्द्रजीत सिंह जिला अध्यक्ष देहरादून, तरूण राठौर जिला उपाध्यक्ष देहरादून बनाए गए। तरूण राणा को पौड़ी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। आगे की कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष स्वयं संगठित करेंगें।
बैठक में विशाल साहू, जितेन्द्र वर्मा, देवेश प्रजापति, जय किशन ओबरॉय, आर्यन आहूजा, इन्दर बत्रा, बबलू राजपूत आदि सम्मिलित थे।

More Stories
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 15 वारंटियों को विगत 2 दिनों में किया गिरफ्तार
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर “ड्रग्स फ्री कैम्पस” अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, क्लेमेंटाउन क्षेत्र में निजी शिक्षण संस्थान से बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण हेतु पहुँची ANTF व डाक्टरों की सयुक्त टीमें, 100 छात्र-छात्राओं का रेंडमली ड्रग्स किट से किया गया यूरिन टेस्ट
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, हुड़दंग करने वाले 5 व्यक्तियोँ को किया गिरफ्तार