देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर सभी मीडिया प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी हैं। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में पत्रकारिता कि देश के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, एवं सांस्कृतिक पहलुओं के साथ आम जन की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उन्होने कहा कि हिन्दी पत्र-पत्रिकाओं का समाज में जन जागरूकता के साथ पत्रकारिता की समृद्ध परम्परा के माध्यम से देश व समाज को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी हिन्दी पत्रकारिता का स्वर्णिम इतिहास रहा है।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर सभी मीडिया प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी हैं।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ले पहुंची सलाखों के पीछे, हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री