देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से प्रदेश की क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण में सहयोग का अनुरोध किया है। शनिवार को केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से दूरभाष पर वार्ता कर प्रदेश में अतिवृष्टि मे क्षतिग्रस्त सड़कों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को अवगत कराया कि राज्य मे चार धाम सहित अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों को राज्य मे हुयी अतिवृष्टि के कारण भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण का अनुरोध करते हुए बताया कि बरसात के बाद चार धाम यात्रा सहित प्रदेश में पर्यटकों का आवागमन तेजी से बढ़ेगा, जिसके लिये समय पर सड़कों की मरम्मत की जानी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने श्री नितिन गडकरी से सड़कों की मरम्मत के लिये केन्द्रीय सड़क सुरक्षा निधि के तहत आवश्यक धनराशि स्वीकृत किये जाने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों मे सड़क ही एक मात्र आवागमन का प्रमुख साधन है, अतः समय पर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत राज्य हित में आवश्यक है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा