देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को संत निरंकारी भवन कारगी में संत निरंकारी मिशन की प्रमुख सद्गुरू माता सुदीक्षा से भेंट की तथा उनके द्वारा किये जा रहे समाज हित से जुड़े कार्यों के लिये आभार जताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संत निरंकारी मिशन द्वारा कोरोना काल में गरीबों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में भी सहयोग किया गया। मुख्यमंत्री ने कोरोना टीकाकरण अभियान की सफलता में संत निरंकारी मिशन द्वारा दिए गए सहयोग के लिए भी सद्गुरू माता सुदीक्षा का आभार व्यक्त किया।

More Stories
माॅक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां, 2 जुलाई को होगी मानसून पूर्व तैयारियों पर राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति, तत्कालीन डीएम कर्मेंद्र सिंह पर मेजर पनिशमेंट, एसडीएम की तीन वेतनवृद्धियां रोकने के निर्देश
सीएम धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग