देहरादून
प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया गया है। हरिद्वार और ऋषिकेश में ऑफलाइन पंजीकरण बंद कर दिए जाने से अब ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आ सकते हैं। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा पर देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम और सुविधाजनक यात्रा को लेकर अत्यंत गंभीर हैं। सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा के लिए शासन प्रशासन के अधिकारियों से लगातार समीक्षा बैठक कर रहे हैं।आज बुधवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अनिवार्य पंजीकरण का आदेश जारी किया है।
शासनादेश में तीर्थयात्रियों से कहा गया है कि पंजीकरण के बाद ही यात्रा पर आएं। बिना पंजीकरण के आने पर उन्हें बैरियर या चेक प्वाइंट पर रोका जा सकता है। और ऐसा होने पर उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि पंजीकरण होने पर वे निर्धारित तिथि पर ही यात्रा पर आएं। जिस धाम की यात्रा पर आ रहे हैं, उसी रूट पर जाएं।
यात्रा कराने वाले टूर एवं ट्रेवल्स एजेंसियों से भी यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि यात्रियों ने पंजीकरण कराया है या नहीं। साथ ही यात्री वाहन को ट्रिप कार्ड जारी किया गया है या नहीं। शासनादेश में अपेक्षा व्यक्त की गई है कि सभी तीर्थयात्री यात्रा एडवाइजरी का पालन करते हुए शासन-प्रशासन को सहयोग करेंगे।

More Stories
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 15 वारंटियों को विगत 2 दिनों में किया गिरफ्तार
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर “ड्रग्स फ्री कैम्पस” अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, क्लेमेंटाउन क्षेत्र में निजी शिक्षण संस्थान से बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण हेतु पहुँची ANTF व डाक्टरों की सयुक्त टीमें, 100 छात्र-छात्राओं का रेंडमली ड्रग्स किट से किया गया यूरिन टेस्ट
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, हुड़दंग करने वाले 5 व्यक्तियोँ को किया गिरफ्तार