देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी है।
सीएम ने कहा यह आपके कठिन परिश्रम और लगन का प्रतिफल है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप आने वाले समय में भी राज्य और देश का नाम अवश्य रोशन करेंगे।*
*परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए विद्यार्थी निराश न हों, उनके अभिभावकों से अनुरोध है कि बच्चों पर दबाव न बनायें बल्कि उनका साथ दें। ये जीवन में सफलता का आखिरी मापदंड नहीं है। आप सभी पूर्ण मनोयोग से और अधिक मेहनत के साथ प्रयास कर सफलता को प्राप्त कर सकते हैं।*
*प्यारे विद्यार्थियों, आपको उज्ज्वल भविष्य की अनन्त शुभकामनाएं !

More Stories
विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 11 वारंटियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पडी भारी, सार्वजनिक मार्ग पर वाहन को लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में
मुख्यमंत्री ने पंतनगर में आयोजित द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित