देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय रामनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ओवरलोडिंग,हाईस्पीड, नशे और गलत तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्यवाही की जाए ताकि दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जन सुविधाओं के दृष्टिगत सरकार द्वारा ऑनलाइन सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोगों को घर पर बैठे ही अधिकांश सुविधाएं उपलब्ध हो, इस दिशा में सभी विभागों द्वारा तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। सभी विभागों को जन सुविधा के दृष्टिगत नई कार्य संस्कृति से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य किए जा रहे हैं।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री