जोशीमठ: चमोली जनपद के मलगुड़-आदिबद्री के मूल निवासी बल्लभ प्रसाद नवानी शर्मा को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मेंं डीआईजी पद पर पदोन्नति मिली है। इससे उनके ननिहाल डाडो-जोशीमठ के निवासियों ने भी खुशी का इजहार किया है।
डीआईजी बल्लभ प्रसाद नवानी स्व.पीताम्बर दत्त नवानी और शांभवी देवी नवानी सती के सुपुत्र हैं। माता शांभवी सती परिवार डाडो से है।
बल्लभ नवानी शर्मा वर्ष 1992 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में बतौर राजपत्रित अधिकारी नियुक्त हुए। जम्मू -कश्मीर और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों सहित देश के विभिन्न प्रान्तों में 29 वर्षों की कठिन सेवा के बाद वे डीआईजी पद पर पदोन्नत हुए हैं। बल्लभ नवानी के पिता स्व. पिताम्बर दत्त नवानी भी भारतीय सेना में सेवारत रहे हैं।
बल्लभ नवानी के डीआईजी बनने पर ननिहाल डाडो और जोशीमठ के राकेश चन्द्र सती, आदित्य भूषण सती, ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित समाज के अध्यक्ष उमेश सती, डॉ महेश सती, आईबी के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी जेपी नौटियाल, पालिका सभासद अमित सती, पूर्व सभासद सुभाष डिमरी व हर्षबर्धन भट्ट आदि ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री