हरिद्वार
सिडकुल थाना पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर अपने ही थाने के पूर्व थानेदार दारोगा सिपाहियों सहित 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है। मामला 2020 का है फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
आपको बताते चले कि मामले में पीड़ित महिला रानी पत्नी जोगिंदर ने आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र कोर्ट को दिया था कि उसके पड़ोस में रहने वाले उसके देवर अशोक, स्वाति, नरेंद्र, रानी, मीनाक्षी, संजीव और अंजलि, ने उसके और उसके पति के साथ मारपीट की और जानलेवा हमला किया। मौके पर पुलिस पहुंची और पुलिस पीड़ित महिला को उठाकर थाने ले आई। जहां तत्कालीन थानेदार प्रशांत बहुगुणा ने कथित तौर पर महिला सिपाही बुलाकर पीड़िता को पीटने के लिए बोला। पीड़िता के साथ काफी मारपीट की गई। बाद में पीड़िता के पति जोगिंदर ने थाने पहुंचकर उसका इलाज कराया और मेडिकल कराया। इस बाबत एक तहरीर सिडकुल थाने में दी गई। लेकिन तब इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने कानून का सहारा लेते हुए अदालत में गुहार लगाई और मुकदमा दर्ज करने की अपील की। महिला ने जति सूचक शब्दो को कहने का आरोप भी लगाया।
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए एसपी क्राइम रेखा यादव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तत्कालीन थाना प्रभारी प्रशांत बहुगुणा, चौकी प्रभारी दिलबर सिंह, सिपाही रमेश चौहान महिला सिपाही शोभा सहित उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा