देहरादून: जेड सिक्योरिटी को लेकर सोशल मीडिया पर गृह मंत्री के लेटर पत्र वायरल होने को लेकर सरकार की ओर से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री, राधा रतूड़ी ने बताया कि संज्ञान में आया है कि किसी व्यक्ति को जेड सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कोई पत्र नहीं भेजा गया है। सोशल मीडिया में चल रहे इस फर्जी लेटर को गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोषी व्यक्ति पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।
गौरतलब है कि पीआईबी की फेक्ट चेक ने भी इस पत्र को फर्जी पाया गया है। एसटीएफ उत्तराखंड में सोशल मीडिया इंटरवेंशन कार्यरत है। जिसका उद्देश्य सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक एवं गलत सूचना प्रसारित होने पर तत्काल प्रभाव से विश्लेषण कर वैधानिक एवं उचित कार्रवाई करना।
इस क्रम में आज सोशल मीडिया इंटरवेंशन सेल को एक पोस्ट प्राप्त हुई। इसमें गृह मंत्री के लेटरपैड पर एक संशय पैदा करने वाला पत्र लिखा गया था। इस पत्र की प्रथमदृष्टया जांच के उपरान्त प्रतीत होता है कि गृह मंत्री के पत्र का रूपांतरण कर इस प्रकार से समाज में कानून व्यवस्था बाधित करने के लोगों को भ्रामक सूचना प्रसारित की गई है। इस क्रम में एसटीएफ उत्तराखंड की ओर से सुसगंत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई प्रारम्भ की गई है।

More Stories
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा