नैनीताल: मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर बल्दियाखान के पास दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में दिल्ली निवासी सैलानियों की कार 200 मीटर खाई में गिर गई। गनीमत रही कि इतनी अधिक गहराई में कार गिरने के बावजूद कार में सवार दो युवा महिलाओं और दो पुरुष सैलानियों को अधिक चोटें नहीं आईं। बचाव कार्यों में तल्लीताल व ज्योलीकोट चौकी पुलिस व एसडीआरएफ के जवानों ने योगदान दिया।
तल्लीताल थाना प्रभारी रोहताश सिंह सागर ने बताया कि चारों घायलों को खाई से निकालकर बीडी पांडे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। चारों खतरे से बाहर बताए गए हैं। इधर, बीडी पांडे जिला चिकित्सालय के ईएमओ डॉ0 प्रखर गंगोला ने बताया कि चारों को मरहम.पट्टी के बाद घर भेज दिया गया है।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, कबाड़ का काम करने वाले 293 व्यक्तियों के पुलिस ने किये सत्यापन
दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं