अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद पिथौरागढ़ के सुदूरवर्ती क्षेत्र पार्वती कुंड,आदि कैलाश में योगाभ्यास किया तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अल्मोड़ा, नगर पालिका के समीप स्थित रामलीला मैदान में योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होकर प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में योग की महत्वत्ता की जानकारी देने के साथ-साथ स्वंय भी योगाभ्यास किया।
प्रदेश के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अल्मोड़ा, नगर पालिका के समीप स्थित रामलीला मैदान में योग दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कहा कि *योग: कर्मसु कौशलम!* यानी- कर्मों की कुशलता ही योग है। या यूं कहें, कि योग वह विधा है जो हमारे कर्मों में कुशलता लाता है। हमें आत्मनिर्भर बनाता है। हमारा स्वाभिमान बढ़ाता है। हमें स्वावलंबन की सनातन परंपरा से जोड़ता है।

More Stories
माॅक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां, 2 जुलाई को होगी मानसून पूर्व तैयारियों पर राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति, तत्कालीन डीएम कर्मेंद्र सिंह पर मेजर पनिशमेंट, एसडीएम की तीन वेतनवृद्धियां रोकने के निर्देश
सीएम धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग