
देहरादून।
भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है जिसमें उत्तराखंड से वरिष्ठ भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को भी शामिल किया गया है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इन स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तराखंड से केवल एक ही नाम वरिष्ठ भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को भी शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के लाखों फॉलोअर्स हैं जिसे देखते हुए बीजेपी आलाकमान ने महाराज को स्टार प्रचारक बनाया है।

More Stories
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास