देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में जिला अधिकारी देहरादून के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने देहरादून के कनक चौक पर देश के प्रथम सीडीएस जनरल स्व. बिपिन रावत की स्मृति में बनने जा रहे स्मारक के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मंत्री जोशी ने जिलाधिकारी को देहरादून में दिन प्रतिदिन आ रही जाम की समस्या के दृष्टिगत पार्किंग के लिए जगह चिन्हित करने और एक दीर्घकालिक योजना बनाने के निर्देश दिए। ताकि आम जनमानस को आवागमन में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। मंत्री जोशी ने कहा एमडीडीए द्वारा किए जा रहे कार्यों में तेजी लायी जाए।
उन्होंने भवन निर्माण में नक्शे पास करने में आ रही आम जन की समस्याओं को भी शीघ्र अति शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि लोगों को असुविधा न हो इस प्रकार की कार्य प्रणाली विकसित की जाए। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को विभाग के साथ आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सोनिका, अपर जिलाधिकारी डॉ बीएस बरनवाल भी उपस्थित रहे।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित