देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी गुरुवार को राजपुर क्षेत्र से सटे सिगली गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने पीड़ित परिवार जनों को सांत्वना देते हुए सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर वन विभाग की तरफ से तात्कालिक मुआवजा राशि रू.1 लाख पीड़ित परिवारजनों को दिए। उन्होंने कहा पीड़ित परिवार को 03 लाख रुपए की मुआवजा राशि भी शीघ्र दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर मौजूद वन विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में पिंजरा लगाने के निर्देश दिए गए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डीएफओ मसूरी वैभव सिंह को गुलदार के सर्च ऑपरेशन को तेज गति से करने के भी निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि गुलदार को जल्द पकड़ा जाए ताकि अन्य बच्चे और ग्रामीण सुरक्षित रह सके। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को देहरादून के राजपुर क्षेत्र से सटे सिगली गांव में गुलदार ने चार साल के बच्चे को निवाला बना लिया।
इस अवसर पर डीएफओ मसूरी वैभव सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर सहित पीड़ित परिवारजन उपस्थित रहे।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा