देहरादून
बाल दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केन्द्रीय विद्यालय अपर कैम्प में नौवीं के छात्र आयुष बिष्ट द्वारा फुटबाल में राष्टीय स्तर पर फाइनल में गोल्ड मेडल प्राप्त होने पर सम्मानित किया। विदित हो कि 08 नवम्बर से 11 नम्वबर तक रांची में आयोजित फुटबाल खेल के दौरान आयुष बिष्ट ने 8 गोल मारे थे और टीम को जीत के बाद उन्हें गोल्ड मेडल दिया गया था। आयुष के पिता पंकज बिष्ट भारतीय सेना के 15 गढ़वाल राईफल्स में नायब सुबेदार के पद पर तैनात हैं।
इस अवसर पर बीजेपी मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, आरएस परिहार, सुरेन्द्र राणा, पूनम नौटियाल, निरंजन डोभाल, डा0 बबीता सहौत्रा, मंजीत रावत, मोहन बहुगुणा, कुलदीप रावत, राकेश रावत, लारा रावत, पंकज बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित