देहरादून
क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने आर्टिकल 370 हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुप्रीम फैसला देने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय ऐतिहासिक है जो 5 अगस्त 2019 को संसद में लिए गए फैसले को संवैधानिक मोहर लगाता है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि यह फैसला जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के हमारे भाई-बहनों के लिए उम्मीद, उन्नति और एकता का एक सशक्त संदेश देगा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने सभी भारतीयों की राष्ट्रीयता को और मजबूत किया है, जो हर भारत में रह रहे सभी लोगों के लिए सर्वोपरि है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लोगों के उज्ज्वल भविष्य का वादा है, साथ ही एक सशक्त और एकजुट भारत के निर्माण का हमारा सामूहिक संकल्प भी है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा