देहरादून
कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने आवास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान ऋषिकेश में योग सिटी बनाने के लिए भूमि की तलाश कर कार्रवाई करने की निर्देश दिए।
शासकीय आवास पर हुई बैठक में डॉ अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश अंतराष्ट्रीय योग की राजधानी के रूप में प्रसिद्ध है। यहाँ वर्षभर योग जिज्ञासु, प्रशिक्षुओं की आमद रहती है। ऐसे में यहाँ योग सिटी विकसित की जानी है, जिससे योग के रूप में इसकी पहचान यथावत रहे। उन्होंने सचिव आवास को निर्देश दिए कि योग सिटी के लिए शीघ्र जमीन की तलाश की जाए।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली की घटना का संज्ञान लेकर राज्य सरकार की ओर से कोचिंग सेंटर पर अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर कार्रवाई भी गतिमान है। कहा कि मानकों के रूप जिन भी कोचिंग सेंटर में कार्य नहीं हुआ है उन पर कार्रवाई की प्रक्रिया को जारी रखें।
सचिव आवास आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि कुल 10 टनल प्रोजेक्ट में से एक प्रोजेक्ट कैम्पटी फॉल को मंजूरी मिली है। बताया कि 07 प्रोजेक्ट की डीपीआर की प्रक्रिया गतिमान है, जबकि दो प्रोजेक्ट में तकनीकी सर्वे का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर अपर सचिव आवास अतर सिंह भी उपस्थित रहे।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा