रुड़की
देवभूमि को दरिंदो ने शर्मसार कर दिया। इंसान के रूप में हैवानो में शुक्रवार देर रात को कार में लिफ्ट देकर महिला और उसकी छह साल की बेटी के साथ गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मां-बेटी को गंगनहर किनारे फेंककर फरार हो गए। लहूलुहान हालत में बेटी को लेकर महिला पुलिस के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, रात में महिला को साथ लेकर कार सवारों की आसपास तलाश की। पुलिस ने मां की तहरीर पर गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
कलियर क्षेत्र निवासी एक महिला शुक्रवार की देर रात अपनी छह साल की बेटी के साथ किसी काम से रुड़की आ रही थी। सवारी के इंतजार में वह कलियर में गंगनहर किनारे खड़ी थी। एक कार को आता देख महिला ने हाथ देकर रुकने का इशारा किया। साथ ही कार सवारों से रुड़की तक लिफ्ट मांगी। कार सवारों ने महिला को कार में बैठा लिया।
कार सवारों ने रुड़की और कलियर गंगनहर पटरी के बीच महिला को डरा धमकाकर उसके साथ गैंगरेप किया। यही नहीं हैवानों ने उसकी बच्ची के साथ गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देकर कार सवार मां और बेटी को गंगनहर पटरी के पास छोड़कर फरार हो गए। महिला बेटी को लहूलुहान हालत में लेकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही महिला को साथ लेकर गंगनहर पटरी और रुड़की व आसपास कार सवारों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि शुक्रवार की रात महिला की तहरीर पर गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। अभी तक की जांच में सामने आया है कि महिला एक युवक के साथ थी और रुड़की आने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। इस मामले में युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इधर, सिविल अस्पताल में बच्ची के भर्ती होने के बाद डॉक्टरों की टीम उसके उपचार में जुट गई। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए रात में ही सर्जरी की गई।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा