
देहरादून
राजधानी दून के लच्छीवाला में आज सुबह करीब साढ़े सात बजे बस और कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत यह रही कि, हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। कुछ लोगों को हल्की चोटे आई हैं।
जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस यात्रियों को लेकर देहरादून से पौड़ी जा रही थी। इसी दौरान शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे लच्छीवाला के पास तेज रफ्तार बस ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय कार में दो लोग सवार थे, जबकि बस भी यात्रियों से भरी थी। बस सवार लोगों का आरोप है कि, बस चालक ने शराब पी रखी थी और वह तेज रफ्तार से बस चला रहा था।
गनीमत यह रही कि, इस हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। लेकिन लोगों का कहना है कि, पहाड़ जा रही बस चालक के शराब पीने के कारण पहाड़ी मार्ग पर पहुंचने पर किसी बड़े हादसे की भी आशंका बनी थी।
वहीं हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बस चालक का मेडिकल कराने के साथ ही घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा