देहरादून
आज दिनांक 10/05/2024 को अजय डोभाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य द्वारा थाना रायपुर को सूचना दी कि ओखला गांव के जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड से लटका हुआ है। उक्त सूचना पर तत्काल रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो मौके पर एक व्यक्ति का शव पेड से लटक हुआ मिला। शव का हुलिया रायपुर थाना क्षेत्र से गुमशुदा गौरव डोभाल पुत्र भरोसेलाल निवासी सरकारी जंगलात कालोनी, किद्दूवाला, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र 28 वर्ष से मिलता जुलता पाया गया, जिसकी उसके परिजनों द्वारा थाना रायपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, शव की शिनाख्त हेतु गुमशुदा के भाई अंकित डोभाल को मौके पर बुलाया गया तो उनके द्वारा मृतक की शिनाख्त गौरव डोभाल उपरोक्त के रूप में गयी। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कर फोटोग्राफी/ विडियोग्राफी की गयी। मृतक की पंचायतनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया है। प्रथम दृष्टया मृतक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है।

More Stories
पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग, विशिष्ट पहचान बना रही है आदि कैलाश परिक्रमा: महाराज
मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी-मुख्य सचिव, मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा