बागेश्वर
पहाड़ों में हादसों का सफर जारी है। अब बागेश्वर जिले के पिंगलों में एक कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में भाजयुमो के जिला सह मंत्री और एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो गई है। डीएम अनुराधा पाल ने दोनों शवों का तहसील मुख्यालय में ही पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार एक अल्टो कार गोमती घाटी के छत्यानी से गरुड़ की ओर आ रही थी। बताया जा रहा है कि भकुनधार नर सिंह मंदिर के पास अचानक असंतुलित होकर कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। इस दौरान कार चला रहे भाजयुमो के जिला सहमंत्री बलबीर बिष्ट उर्फ जगदीश बिष्ट उम्र 36 निवासी छत्यानी और मंगल नाथ पुत्र राम नाथ उम्र 47 निवासी रौल्याना की मौके पर मौत हो गयी। कार हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम गरुड़ आरके पांडे, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट, राजस्व उप निरीक्षक संजय कुमार, प्रकाश सिंह घटना स्थल को रवाना हुए। एसडीएम ने बताया कि शवों को निकालने का कार्य चल रहा है। पिंगलों कार दुर्घटना के मृतकों का पोस्टमार्टम मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ में सोमवार को होगा।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा