देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सड़क निर्माण में घटिया डामरीकरण पर पीडब्ल्यूडी विभाग के जिन जेई और ऐई को सस्पेंड कर दिया था, अब उन जेई और ऐई के समर्थन में लैंसडाउन से भाजपा विधायक दिलीप सिंह रावत उतर आए हैं। साथ ही उन्होंने वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
विधायक दिलीप सिंह रावत का कहना है कि उनकी ही विधानसभा का यह मामला है और जहां सड़क का डामरीकरण का कार्य चल रहा है, जिसमें जेई और ऐई बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी सड़क का डामरीकरण किया जा रहा है क्योंकि जिस इलाके में सड़क का निर्माण हो रहा है वहां बिल्कुल भी धूप नहीं है। जिस वजह से सड़क का डामरीकरण पक्की होने में समय लगता है। लेकिन जिस व्यक्ति के द्वारा यह वीडियो वायरल किया गया है उसके द्वारा गलत वीडियो वायरल किया गया। क्योंकि आगे-आगे सड़क का डामरीकरण हो रहा था और पीछे से यह वीडियो बनाया गया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में बात भी की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को कहा है कि 1 हफ्ते के भीतर इस मामले जांच की जाय और यदि जेई, ऐई दोषी नहीं पाए जाते है तो उनका सस्पेंड के आर्डर को वापस कर देना चाहिए। साथ ही जिस व्यक्ति ने यह वीडियो वायरल किया है उसके खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए, क्योंकि व्यक्ति ने गलत वीडियो बनाया है। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति ने यह वीडियो बनाया है, वह आम आदमी पार्टी (AAP) का नेता है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा