देहरादून
देहरादून 3 फरवरी भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे 6 लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई है। जिन सदस्यो पर कार्यवाही की गई है उनमे टीका प्रसाद मैखुरी कर्ण प्रयाग, महावीर सिंह रागंड़ धनौल्टी, जितेंद्र नेगी डोईवाला, धीरेन्द्र चौहान कोटद्वार, मनोज शाह भीमताल तथा राजकुमार ठुकराल रुद्र्पुर है। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

More Stories
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा, भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट