हरिद्वार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉण् जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि देश की आजादी के अमृत वर्ष में झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचन एक ऐतिहासिक क्षण हैए जिसकी चर्चा दूर.दूर तक सुनी जा सकती है। उन्होंने कहा कि भारत के शीर्ष संवैधानिक दायित्व पर उनके निर्वाचित होने से आदिवासियोंए वंचितोंए शोषितों को एक नया संरक्षक मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संथाल जनजाति से आने वाली द्रौपदी मुर्मू का नाम एनडीए उम्मीदवार के रूप में घोषित किया था। तभी यह स्पष्ट हो गया था कि उनकी जीत सुनिश्चित है।
उन्होंने कहा कि ओडिशा के मयूरभंज जिले से ताल्लुक रखने वाली द्रोपदी मुर्मू का राष्ट्रपति पद पर निर्वाचन उनके सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में निरंतर सेवाए सक्रियताए शालीनता और गरिमा का प्रमाण है। संसदीय लोकतंत्र में उनका अनुभव देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

More Stories
पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग, विशिष्ट पहचान बना रही है आदि कैलाश परिक्रमा: महाराज
मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी-मुख्य सचिव, मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा