देहरादून। उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर उन 50,000 बेरोजगार युवाओं को लेकर हैं जिन्होंने एलटी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है। जी हां उत्तराखंड सेवा अधीनस्थ चयन आयोग ने एलटी भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है । 25 अप्रैल रविवार को उत्तराखंड सेवा अधीनस्थ चयन आयोग ने एलटी भर्ती परीक्षा की तिथि तय की है। जिसके तहत 2 पालियों में एलटी भर्ती परीक्षा कराई जाएगी। सुबह 10:00 से 12:00 के मध्य प्रथम पाली और अप्रैल 2:00 बजे से 4:30 बजे तक द्वितीय पाली की परीक्षा आयोजित की जाएगी । परीक्षा की तिथि घोषित होने के साथ ही अभ्यर्थियों के मन में जो आशंकाएं परीक्षा की तिथि अप्रैल की बजाय मई या जून में करने की थी या कुछ परीक्षार्थी यह दबाव बना रहे थे कि यह परीक्षा मई या जून में हो उन आशंकाओं पर भी आयोग ने विराम लगा दिया। यानी कि जिन अभ्यर्थियों ने यह फॉर्म भरा है उनको अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना होगा और 25 अप्रैल को जो ख्वाब उन्होंने शिक्षक बनने का देखा है उसके इंतिहान में पास होना होगा तभी उनका शिक्षक बनने का सपना साकार होगा

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री