देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-58 तोता घाटी में चल रहे काम के कारण यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अग्रिम आदेशों तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा। आवागमन वैकल्पिक रास्तों से होगा। रविवार को जिलाधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी टिहरी को इसके निर्देश दिये थे। तोताघाटी में कटिंग और सङक चौङीकरण का कार्य चल रहा है। यातायात के कारण बार बार काम को रोकने से काम की गति प्रभावित होती है वहीं यात्रियों की सुरक्षा को भी खतरा रहता है। इस दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने आवागमन के वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए तोताघाटी को कुछ दिनों तक बंद करने के निर्देश दिये थे।

More Stories
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 15 वारंटियों को विगत 2 दिनों में किया गिरफ्तार
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर “ड्रग्स फ्री कैम्पस” अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, क्लेमेंटाउन क्षेत्र में निजी शिक्षण संस्थान से बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण हेतु पहुँची ANTF व डाक्टरों की सयुक्त टीमें, 100 छात्र-छात्राओं का रेंडमली ड्रग्स किट से किया गया यूरिन टेस्ट
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, हुड़दंग करने वाले 5 व्यक्तियोँ को किया गिरफ्तार