देहरादून
उत्तराखंड से आज की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, सीएम तीरथ सिंह रावत को कल यानी बुधवार को हाईकमान ने अचानक से दिल्ली बुलाया है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री कल लगभग साढ़े दस बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
उनके इस दौरे से राजनितिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। माना जा रहा है कि पार्टी द्वारा उपचुनाव पर मंथन के लिए उन्हें दिल्ली बुलाया गया है।
ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द विधानसभा भंग करके पार्टी सीधे चुनाव में जाने का भी निर्णय ले सकती है। क्योंकि चुनाव आयोग फिलहाल उपचुनाव करवाने के मूड में नही है । वो इसलिए भी कि मुख्य चुनावों के लिए ही महज छह सात महीने शेष हैं।
ऐसे में या तो पार्टी नए सीएम को उत्तराखण्ड की गद्दी पर बैठा दे या राष्ट्रपति शासन या विधानसभा चुनाव में चली जाय।
ऐसे में अब देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री का ये दिल्ली दौरा क्या कुछ नया उत्तराखण्ड की जनता के लिए लेकर आता है

More Stories
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 15 वारंटियों को विगत 2 दिनों में किया गिरफ्तार
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर “ड्रग्स फ्री कैम्पस” अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, क्लेमेंटाउन क्षेत्र में निजी शिक्षण संस्थान से बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण हेतु पहुँची ANTF व डाक्टरों की सयुक्त टीमें, 100 छात्र-छात्राओं का रेंडमली ड्रग्स किट से किया गया यूरिन टेस्ट
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, हुड़दंग करने वाले 5 व्यक्तियोँ को किया गिरफ्तार