
देहरादून
देहरादून से परिवहन विभाग से बड़ी खबर आ रही है यहां परिवहन विभाग के अंतर्गत अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। वर्तमान समय में संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन के पद पर तैनात राजीव मेहरा को उप परिवहन आयुक्त परिवहन आयुक्त कार्यालय देहरादून भेजा गया है जबकि द्वारिका प्रसाद सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अल्मोड़ा बनाया गया है
इसके अलावा परिवहन विभाग के अंतर्गत कई स्थानांतरण किए गए हैं वर्तमान में दिनेश चंद्र पठोई को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून से संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन पौड़ी बनाया गया है जबकि सुनील कुमार शर्मा को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन देहरादून से संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून बनाया गया है इसके अलावा शैलेश तिवारी संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अल्मोड़ा को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन देहरादून के पद पर भेजा गया है वहीं अल्मोड़ा में तैनात गुरदेव सिंह को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अल्मोड़ा बनाया गया है इसके अलावा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी पिथौरागढ़ नवीन कुमार सिंह को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून के पद पर भेजा गया है जिनकी तैनाती कर दी गई है।

More Stories
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 15 वारंटियों को विगत 2 दिनों में किया गिरफ्तार
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर “ड्रग्स फ्री कैम्पस” अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, क्लेमेंटाउन क्षेत्र में निजी शिक्षण संस्थान से बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण हेतु पहुँची ANTF व डाक्टरों की सयुक्त टीमें, 100 छात्र-छात्राओं का रेंडमली ड्रग्स किट से किया गया यूरिन टेस्ट
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, हुड़दंग करने वाले 5 व्यक्तियोँ को किया गिरफ्तार