देहरादून : उत्तराखंड के सियासत में बीते दिनों से हलचल मची हुई है। तमाम अटकलें सीएम के इस्तीफे को लेकर लगाई जा रही है। वहीं इन तमाम अटकलों के बीच मंत्री धन सिंह रावत को लेने के लिए हेलीकॉप्टर श्रीनगर भेजा गया है। आपको बता दें कि दावेदारों में से एक नाम धन सिंह रावत का भी सामने आ रहा है। इसी के साथ राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का नाम भी अगले सीएम के लिए चर्चा में है और इस बीच उन्हें लेने हेलीकॉप्टर श्रीनगर रवाना किया गया है जिसके बाद और ज्यादा सियासी भूचाल आ गया है। जनता सवाल कर रही है कि क्या अगले सीएम धन सिंह रावत बनेंगे।
वहीं बता दें कि विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने जानकारी दी कि 3 बजे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत मीडिया से रुबरु होंगे और अपनी बात रखेंगे। साथ ही 4 बजे राजभवन जाकर राज्यपाल से मिलेंगे। बंशीधर भगत ने एबीपी गंगा को जानकारी दी कि बुधवार को विधायक दल की बैठक है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा