श्वेता चौबे, एसएसपी पौड़ी
पौड़ी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा अंकिता हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी पुलकित आर्य व उसके साथियों पर गैंगस्टर अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके अनुसार उनके द्वारा अपराधिक कृत्य कर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की गई थी। जिसके मध्यनजर पुलिस द्वारा पुलकित आर्य द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई चल अचल संपत्ति की जानकारी जुटाई गई, तो यह तथ्य प्रकाश में आए कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य द्वारा जनपद हरिद्वार में लगभग एक करोड़ 75 लाख की अवैध संपत्ति अर्जित की गई है इसके साथ ही उसके द्वारा जनपद पौड़ी में लगभग एक करोड़ छह लाख की अवैध संपत्ति अर्जित की गई है। जिसके मद्देनजर उनके द्वारा जिलाधिकारी पौड़ी व जिलाधिकारी हरिद्वार को अवैध अर्जित संपत्ति की कुर्की के संबंध में रिपोर्ट प्रेषित की गई है। उन्होंने कहा कि दोनों जनपदों की अवैध संपत्ति लगभग पौने तीन करोड़ रुपए की है। और इस अवैध संपत्ति की कुर्की के संबंध में उनके द्वारा दोनों ही जनपदों के जिलाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है उन्होंने बताया कि दोनों जनपदों के जिलाधिकारियों के आदेश के बाद पुलकित आर्य की दोनों ही जनपदों की अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति की कुर्की की जाएगी।

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटी धामी सरकार नगर पंचायतों ने अभियान चलाकर एकत्रित किया 798 टन कचरा, मुख्यमंत्री धामी के आह्वान का श्रद्धालु भी हुए जागरूक
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली