नैनीताल
आज दिनाँक 08 अक्टूबर 2023 को आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कालाढूंगी रोड पर नालनी में एक बस, जिसमें 30 से 33 लोग सवार होने की संभावना है, खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।
उक्त सूचना पर श्री मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के निर्देशानुसार SDRF रेस्क्यू टीमें पोस्ट रुद्रपुर, नैनीताल व खैरना से तत्काल रेस्क्यू हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त बस में 32 लोग सवार थे जो हिसार, हरियाणा से नैनीताल घूमने हेतु आये हुए थे।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर अन्य बचाव इकाइयों व स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बस में सवार लोगों में से 18 लोगों घायलावस्था में रेस्क्यू कर उपचार हेतु अस्पताल पहुँचा दिया गया है। SDRF रेस्क्यू टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही है।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न