पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ जनपद के सामा होकरा क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है यहां पर एक बोलेरो कार गहरी खाई में गिरने से 9 लोगों की मौत, होकरा भगवती मंदिर जा रहे थे यात्री, बताया जा रहा है कि 12 लोग सवार थे,गाडी तक पहुँचने मे रहा रही है बहुत परेशानी।
आपदा विभाग पिथौरागढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना प्रातः 10:00 बजे आसपास की बताई जा रही है रेस्क्यू अभियान के लिए पुलिस एसडीआरएफ एनडीआरएफ राजस्व 108 मौके को रवाना हो गए हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना ग्रस्त वाहन बोलेरो सामा से होकरा के मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे जिनकी गाड़ी असंतुलित होकर गहरी खाई में गिरी गई जिसमें 9 लोगों की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है फिलहाल रेस्क्यू टीम घटनास्थल को रवाना हो गई है,

More Stories
मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण