कोटद्वार
कोटद्वार से दुगड्डा के बीच NH 534 पर कल देर शाम हुए कार हादसे में एक कार खोह नदी में समा गई….कार सवार पांच युवकों में से 2 युवकों का कल देर रात को रेस्क्यू कर लिया गया जबकि एक युवक की बॉडी आज सुबह नदी से बरामद की जा चुकी है वहीं 2 की तलाश जारी है….सुबह होते ही sdrf और पुलिस की टीमें खोह नदी में सर्च ऑपरेशन चलकर युवकों की तलाश में जुट गई है…अंदाजा लगाया जा रहा है कि खोह नदी के तेज बहाव में सभी युवको की मौत हो गई होगी, फिलहाल नदी में कार और उसमें सवार 2 अन्य युवकों की तलाश जारी है…कार सवार पांचों युवक यूपी के बिजनौर जनपद के रहने वाले हैं जो कल शाम अपने एक दोस्त को छोड़ने दुगड्डा के पास एक गांव तक आए थे, वापसी के दौरान युवकों की कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा