हरिद्वार: कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है और धर्मनगरी हरिद्वार बम-बम भोले के जयघोष से गूंजायमान है। हर कोई शिव की भक्ति में डूबा नजर आ रहा है। बुजुर्ग, युवा, महिलाएं एवं बच्चों तक ने कांधे पर कांवड़ उठायी हुई है। कांवड़ मेला शुरू होने के बाद से बीते 10 दिन में अनेक मुसलमान भी भगवान भोलेनाथ में आस्था व्यक्त करते हुए हरिद्वार से कांवड़ लेकर गए हैं, इनमें आज रवाना हुए बागपत के बाबू खान भी शामिल हैं।
दो साल बाद बिना किसी पाबंदी के कांवड़ यात्रा शुरू हुई है। अब तक 2 करोड़ 80 लाख से भी ज्यादा कांवडि़ए हरिद्वार से गंगाजल भर चुके हैं। इनमें कई मुसलमान भी शामिल हैं। बागपत के बाबू खान गंगा जल भरने के लिए कावड़ यात्री के रूप में हरिद्वार आए और आज कांवड़ उठाकर गंतव्य के लिए रवाना हुए।
बाबू खान ने बताया कि वह अनेक वर्षों से लगातार कांवड़ यात्रा कर रहे हैं, मगर बीते दो वर्ष से कोरोना के कारण यह यात्रा नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि पहली कांवड़ से दो साल पहले तक उन्होंने भगवान भोलेनाथ के नाम पर कांवड़ उठाई और अब वो माता पार्वती और भगवान गणेश के नाम की कांवड़ उठाकर अपने गांव बागपत जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो पूरे देश को हिंदू-मुस्लिम के एक होने का संदेश देना चाहते हैं।

More Stories
माॅक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां, 2 जुलाई को होगी मानसून पूर्व तैयारियों पर राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति, तत्कालीन डीएम कर्मेंद्र सिंह पर मेजर पनिशमेंट, एसडीएम की तीन वेतनवृद्धियां रोकने के निर्देश
सीएम धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग