देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को धोखाधड़ी के अपराधों में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में थाना राजपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0- 76/24 धारा 420/406/467/ 468/471/120(इ) आईपीसी बनाम संजीव कुमार, संजय गुप्ता आदि जिसमें अभियुक्तों द्वारा वादी गोविंद सिंह पुंडीर को भूमि विक्रय करने के एवज में धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपए हड़प लिए गए थे तथा अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही अभियुक्तगण लगातार फरार चल रहा थे। अभियोग में पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए पूर्व में दिनांक: 14-07-24 को गिरोह के सदस्य मौ0 अदनान पुत्र स्व0 मौ0 गुफरान को सहारनपुर, दिनांक: 19-07-24 को अमजद अली पुत्र यूनुस अली, शरद गर्ग पुत्र संजीव गर्ग, साहिल पुत्र संजय कुमार को उत्तर प्रदेश व हरियाणा से तथा अभियुक्त रणवीर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उक्त अभियोग पुलिस द्वारा गिरोह का सरगना बाबा अमरीक को दिनांक 20/09/24 को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था।
अभियोग में वांछित 02 अन्य अभियुक्तों संजीव कुमार तथा संजय गुप्ता के विरुद्ध पूर्व में न्यायालय से गैर जमानती वारंट प्राप्त कर गिरफ्तारी के प्रयास किए गए परंतु अभियुक्तगण के लगातार फरार रहने पर पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध 82 सीआरपीसी की कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय से आदेश प्राप्त करते हुऐ दिनाँक 28/07/24 को उनके यमुनानगर हरियाणा स्थित घर पर नोटिस तामीली की कार्रवाई की गई, किंतु उपरोक्त दोनों अभियुक्त लगातार फरार चल रहे थे। जिन पर एसएसपी देहरादून द्वारा 10 हज़ार का ईनाम घोषित किया गया था, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयासरत पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 23/09/24 को सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर कचहरी परिसर देहरादून से अभियुक्त संजय गुप्ता को गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त संजय गुप्ता न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की फिराक में था।
*पूछताछ का विवरण :-*
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर लोगों को जमीन दिलाने के एवज में उनके साथ धोखाधडी की जाती है, अभियुक्तों द्वारा लोगों को सस्ते दामों में जमीन बेचने का लालच देकर अपने पास बुलाया जाता है तथा लोगों का विश्वास जीतने के लिये बाबा अमरीक की मदद से जमीन की मिट्टी को उठाकर उसे सूंघते हुए लोगों को उक्त जमीन उनके लिये उपयुक्त होने का विश्वास दिलाया जाता है तथा उनसे उक्त जमीन के एवज में मोटी धनराशि लेने के बाद तरह-तरह के बहाने बनाकर जमीन की रजिस्ट्री करने के लिये बार-बार समय लिया जाता है तथा मौका देखकर सभी अभियुक्त वहां से फरार हो जाते हैं और नये ग्राहक की तलाश करने लगते हैं। अभियुक्तों द्वारा अब तक विभिन्न राज्यों में कई लोगों से अरबो रू0 की धोखाधडी की गई है, जिसके सम्बन्ध में उनके विरूद्ध अलग-अलग राज्यों में धोखाधडी के डेढ दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
संजय गुप्ता पुत्र राकेश कुमार निवासी कोरिया गली जगाधरी हाल पता अमर विहार कॉलोनी, जगाधरी शहर, जनपद यमुनानगर, हरियाणा, उम्र 50 वर्ष
*आपराधिक इतिहास :-*
*अभियुक्त संजय गुप्ता*
1- मु0अ0सं0 76/2024 धारा 420/467/468/471/120बी भा०द०वि०, थाना राजपुर, देहरादून
2- मु0अ0स0 35/2024 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि0, थाना बसंत विहार, देहरादून
3- मु0अ0सं0 416/2023 धारा 379/420 भादवी, थाना जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा
4- मु0अ0सं0 159/2023 धारा 420/467/468/471/120बी/406/504/506 भादवि0, थाना नागल, सहारनपुर, उ0प्र0
5- मु0अ0सं0 453/2022 धारा 420/467/468/471/120बी/507 भादवि0, थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर, उ0प्र0
6- मु0अ0सं0 396/2022 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि0, कोतवाली देहात, सहारनपुर, उ0प्र0
7- मु0अ0सं0 491/2022 धारा 420/406 भादवि0, थाना देवबन्द, सहारनपुर, उ0प्र0
8- मु0अ0सं0 480/2023 धारा 420/406/342/506 भादवि0 थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर, उ0प्र0
9- मु0अ0सं0 226/2023 धारा 420/406/504/506/120बी भादवि0 थाना सरदना, मेरठ, उ0प्र0
10- मु0अ0सं0 592/2023 धारा 174-ए भादवि0 जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा
11- मु0अ0सं0 599/2023 धारा 174-ए भादवि0 जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा
12- मु0अ0सं0 165/2023 धारा 420/467/468 भादवि0 थाना गंगौह, सहारनपुर, उ0प्र0
13- मु0अ0सं0 189/2023 धारा 452/506 भादवि0 थाना यमुनानगर सिटी, हरियाणा
14- मु0अ0सं0 673/2022 धारा 420/120बी/406 भादवि0 थाना भगवानपुर, हरिद्वार
15- मु0अ0स0 355/2022 धारा 420/120बी भादवि0 थाना कुतुबशेर, सहारनपुर, उ0प्र0
16- मु0अ0सं0 176/2022 धारा 120बी/406/420 भादवि0 थाना पंजोखरा, अम्बाला
17- मु0अ0सं0 407/2023 धारा 148/149/285/323/336/506 भादवि0 व 25 आर्म्स एक्ट थाना छप्पर, यमुनानगर, हरियाणा
18- मु0अ0सं0 160/2023 धारा 420/467/468/471/120बी/504/506/406 भादवि0 थाना नागल, सहारनपुर, उ0प्र0
*पुलिस टीम-*
1- उ०नि० पी0डी0 भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर
2- उ0नि0 प्रवेश रावत
3- का0 अमित भट्ट

More Stories
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा