दिल्ली: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज दिल्ली में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से उनके आवास पर मुलाकात की| इस दौरान दोनों के बीच उत्तराखंड की विकास योजनाओं एवं कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर वार्ता हुई| राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने विधानसभा अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए पुष्प गुच्छ भेंट किया|
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार को जिला बनाने से लेकर क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर सांसद से विस्तार मे चर्चा वार्ता की| सांसद ने उत्तराखंड के आगामी बजट सत्र की तैयारियों को लेकर भी विधानसभा अध्यक्ष से जानकारी ली| बता दें कि उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद ऋतु खंडूडी की यह सांसद अनिल बलूनी से पहली मुलाकात है| इस अवसर पर अनिल बलूनी ने ऋतु खंडूडी को प्रथम महिला विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में सफलतम कार्यकाल के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

More Stories
ऋषिकेश क्षेत्र में फ्लैट में जुआ खेलते हुए 8 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 लाख रूपये से ज्यादा की नगदी बरामद
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड