देहरादून: ऋषिकेश नेशनल हाईवे पर नेपाली फार्म तिराहे के पास टोल प्लाजा नहीं बनेगा। विधानसभा अध्यक्ष और स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, 24 मई को टोल प्लाजा बनने का मामला सामने आया। इसको लेकर मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से बात की, जिसके बाद ये फैसला लिया गया।
अब नेपाली फार्म में टोल प्लाज नही बनेगा, यानी यहां टोल टैक्स नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि, इस फैसले से जनता के समय की बचत के साथ धन की भी बचत की जा सकती है। इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री निशंक और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि जो लोग टोल प्लाजा के लिए धरने पर बैठे है, वह धरना समाप्त करें। उन्होंने कहा कि मेरे विधानसभा सभा क्षेत्र में जो जगह टोल प्लाज के लिए चिह्नित की गई थी, वहां टोल प्लाजा नहीं लगेगा।

More Stories
माॅक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां, 2 जुलाई को होगी मानसून पूर्व तैयारियों पर राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति, तत्कालीन डीएम कर्मेंद्र सिंह पर मेजर पनिशमेंट, एसडीएम की तीन वेतनवृद्धियां रोकने के निर्देश
सीएम धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग