देहरादून
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा शराब पीकर हुड़दंग करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए सुनसान स्थानों, खंडरो आदि जगहों पर नियमित रूप से गस्त कर सतत निगरानी रखने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशो के क्रम में थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा दिनांक 17/07/2025 की सांय को ढाकू वाली रोड प्रेमनगर जंगल क्षेत्र में गस्त के दौरान 02 व्यक्तियों को सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग करते हुए पाये गये। पूछताछ में एक ने अपना नाम शिवा कश्यप पुत्र राजेश कुमार, निवासी विंग नं. 07 प्रेमनगर तथा दूसरे ने अपना नाम अभिषेक कुमार पुत्र सोनू कुमार, निवासी विंग नं. 06 प्रेमनगर बताया, दोनो को मौके पर गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तो से पूछताछ में जानकारी मिली कि शिवा कश्यप 07 माह पूर्व थाना प्रेमनगर से मु0अ0सं0-237/24, धारा 191(2)/115(2)/118/309(4) बीएनएस में जेल गया था, जो दिनांक 17.07.2025 को ही जमानत पर रिहा होकर बाहर आया था। रिहाई की खुशी में अभियुक्त अपने दोस्त अभिषेक के साथ जंगल में पार्टी करने आया था, तथा शराब के नशे में हुड़दंग कर रहा था।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1- शिवा कश्यप पुत्र राजेश कुमार, निवासी विंग नं. 07, प्रेमनगर देहरादून।
2- अभिषेक कुमार पुत्र सोनू कुमार, निवासी विंग नं. 06 प्रेमनगर देहरादून।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा