देहरादून
बुधवार को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तराखण्ड के संयुक्त निदेशक एवं झांकी के टीम लीडर के0एस0 चौहान के नेतृत्व में 26 जनवरी, 2023 को कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन हेतु चयनित “मानसखण्ड“ पर आधारित उत्तराखण्ड की झांकी के कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास में भेंट की। झांकी के कलाकारों द्वारा प्रधानमंत्री के समक्ष फ्यूजन नृत्य प्रस्तुत किया गया। कलाकारों द्वारा उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति को भी प्रदर्शित किया गया।
गौरतलब है कि 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन के लिए चयनित विभिन्न राज्यों की झांकियों के कलाकारों के साथ ही उत्तराखण्ड की झांकी के कलाकारों को भी 7, लोक कल्याण मार्ग में आयोजित समारोह में आमंत्रित किया गया था।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री