रुद्रपुर
पेट्रोलियम पंप के सेल्समैन कपिल शर्मा पर तमंचा तानकर धक्का-मुक्की और मारपीट करने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से एक तमंचा 32 बोर और ₹ 200 का वह फटा हुआ नोट भी बरामद हुआ है, जिसको लेकर विवाद हुआ था। गिरफ्तार लोगों में नावेद पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी साईं मंदिर, खेड़ा थाना रुद्रपुर, प्रदीप पुत्र राम प्रसाद निवासी रमपुरा, वार्ड नंबर 6, थाना रुद्रपुर और गुरविंदर पुत्र रंजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर 37, रविंद्र नगर, थाना ट्रांजिट कैंप शामिल हैं। मोदी मैदान से इनको गिरफ्तार किए जाने की बात एसपी सिटी मनोज कत्याल ने पत्रकार वार्ता में बताई। आपको बताते चलें इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी खासा वायरल हुआ था, जिसमें यूके 06एए/0876 स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए यह युवक दबंगई करते दिख रहे हैं। इस मामले में पंप के प्रबंधक मनोज कुमार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार किया । मोटरसाइकिल को सीज करने के साथ ही इन सभी का 3/25 आर्म्स एक्ट व 323, 398, 504, 506 आईपीसी के तहत चालान किया गया है।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न